गैस सिलेन्डर मूल्य वृद्धि, बढती मंहगाई, कानून व्यवस्था

घरेलू गैस सिलेन्डर मूल्य वृद्धि, बढती मंहगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन" alt="" aria-hidden="true" />


बस्ती । गैस सिलेन्डर मूल्य वृद्धि, बढती मंहगाई, कानून व्यवस्था आदि के सवालों को लेकर शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. शीला शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में   तहसीलदार सदर को सौंपा। हाथों और सिर पर सिलेण्डर लिये महिलाओं ने घरेलू गैस सिलेन्डर मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग किया।
धरने को सम्बोधित करते हुये डा. शीला शर्मा ने कहा कि इस सरकार में रोजमर्रा के सामानों के कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। घरेलू गैस सिलेन्डर के मूल्य में वृद्धि करके केन्द्र की मोदी सरकार ने घरों का बजट बिगाड दिया है। सरकार ने देश की जनता से अच्छे दिन लाने का वायदा किया था किन्तु देश सबसे बुरे दिनों का सामना कर रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है, महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि खाने पीने के सामान, गैस मूल्य वृद्धि का सर्वाधिक असर महिलाओं पर होता है। कहा कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेन्डर दे दिया किन्तु गैस खरीदने की क्षमता उनके पास नहीं है, ऐसे गरीबों को निःशुल्क गैस उपलब्ध कराया जाय। 
कांग्रेस नेता गायत्री गुप्ता, शकुन्तला देवी, लोबिनी सिंह आदि ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये मांग किया कि घरेलू गैस सिलेन्डर मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लिया जाय।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनोद रानी आहूजा, नीलम विश्वकर्मा, पिंकी देवी, नीलम देवी, उर्मिला देवी, उजराना सिद्दीकी, प्रतिभा श्रीवास्तव, राधा देवी, कंचन विश्वकर्मा, देवता देवी, लक्ष्मी देवी, सुषमा तिवारी के साथ ही संदीप श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, मो. युसुफ कल्लन, प्रमोद द्विवेदी, डा. वाहिद सिद्दीकी, सत्येन्द्र मिश्रा, आविद, पवन अग्रहरि, सूरज गुप्ता, लवकुश गुप्ता, पंकज गौतम के साथ ही अनेक महिलायें व कांग्रेसजन शामिल रहे।